पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर मुकेश शर्मा ट्यूबवैल का शिलान्यास किया। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर मुकेश शर्मा ट्यूबवैल का शिलान्यास किया।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 20 जनवरी (अरुण शर्मा)। एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा के बड़े भाई पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर मुकेश शर्मा ने नंगला इन्कलेव पार्ट-2 शनि मंदिर वाली गली वार्ड-9 में नए ट्यूबवैल का शिलान्यास किया। इस मौके पर सुरेश तेवातिया ने बताया कि वार्ड-9 में उनके एरिया में पानी की काफी समस्या थी, जिसके बारे में उनके द्वारा समय-समय पर विधायक श्री शर्मा को अवगत करवाया गया था। आज उसी कड़ी में पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर मुकेश शर्मा द्वारा ट्यूबवैल का कार्य शुरू करवाया गया है। इसके लिए वार्ड-9 की जनता ने विधायक का आभार व्यक्त किया।
श्री शर्मा ने बताया कि लोगों की मांग को देखते हुए वार्ड-9 में जिला योजना के तहत 6 ट्यूबवैल लगाए गए है जिनको चालू करवा दिया गया है ताकि आने वाले समय में पानी की किल्लत से लोगों को ना जुझना पड़े।
के.डी. स्कूल के निदेशक त्रिलोक चंद तंवर ने बताया कि हमारे एरिया का सारा विकास पूर्व मंत्री पंडित शिवचरण लाल शर्मा ने करवाया था। उसके बाद हमें 5 साल काफी परेशानी देखने को मिली, लेकिन अब विधायक नीरज शर्मा ने उसी कड़ी में इस क्षेत्र के विकास कार्यो को शुरू करवाया है। 6 नए ट्यूबवैल के लगने से लोगो को काफी फायदा होगा।
इस मौके पर ढोल नगाडों से वार्ड-9 के निवासियों द्वारा फूल-मालाओं से स्वागत किया गया
इस मौके पर पूर्व वरिष्ठ उप महापौर मुकेश शर्मा, त्रिलोक चंद तंवर, प्रकाश पडिंत, सुभाष शर्मा, ब्रिजलाल यादव, राजेन्द्र ठाकुर, गिर्राज मुदगिल, राहुल भड़ाना, भानूप्रताप, इस्लाम खान, हरिराज, अमीलाल, हुकम सिंह, धनश्याम, कन्हैया लाल, धर्मपाल, दुलीचंद, विनय कुमार, रामकुमार, पचौरी, रविपाल, सुंदर दहिया, जगबीर, अमीचंद एंव अन्य गणमान्य साथी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!