राष्ट्रीय पत्रकार दिवस मनाएगा हिंदू जागृति मंच, उमंग अग्रवाल बने संयोजक और सुबोध गुप्ता सह-संयोजक !
|
😊 Please Share This News 😊
|

सम्भल
हिंदू जागृति मंच ने 16 नवंबर को मुरादाबाद रोड स्थित गॉड्स लवर पॉइंट में राष्ट्रीय पत्रकार दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है। ज्ञानदीप मंदिर, दुर्गा कॉलोनी में आयोजित बैठक में हिंदू जागृति महिला मंच की जिलाध्यक्ष मीनू रस्तोगी ने पत्रकार सम्मान कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव पर सुनीता यादव, मुकेश सैनी, वैभव गुप्ता, पंकज सांख्यधर, दुर्वेश सैनी, अनंत कुमार अग्रवाल, अरविंद शंकर शुक्ला, सुभाष चंद्र शर्मा, अमित गुप्ता, अजय कुमार गुप्ता आदि ने सहमति व्यक्त की।
सहमति के बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने घोषणा की कि 16 नवंबर, सोमवार को मुरादाबाद रोड स्थित गॉड्स लवर पॉइंट में राष्ट्रीय पत्रकार दिवस का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर पत्रकारिता से जुड़े सभी पत्रकारों को आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा और उनके कार्यों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाएगी।
कार्यक्रम को उत्तम व्यवस्था, गरिमा और अनुशासन के साथ संपन्न कराने के लिए सर्वसम्मति से भाजपा नेता उमंग अग्रवाल को कार्यक्रम संयोजक तथा हिंदू जागृति मंच के सुबोध कुमार गुप्ता को सह-संयोजक मनोनीत किया गया।
संयोजक मनोनीत होने पर उमंग अग्रवाल ने कहा कि सभी पत्रकारों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाएगा। सह-संयोजक सुबोध कुमार गुप्ता ने सभी पत्रकार बंधुओं, जिला सूचना विभाग के अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों को आमंत्रित कर स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपेक्षा की। बैठक में हिंदू जागृति मंच, महिला मंच तथा युवा मंच के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम में पूर्ण योगदान का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता अजय कुमार शर्मा ने की तथा संचालन महिला मंच की जिला महामंत्री गंगा रस्तोगी एवं ज्योति गुप्ता ने किया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

