हरियाणा के खेल मंत्री और ओलिंपियन संदीप सिंह ने रविवार को अपने पद से दिया इस्तीफा। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

हरियाणा के खेल मंत्री और ओलिंपियन संदीप सिंह ने रविवार को अपने पद से दिया इस्तीफा।

😊 Please Share This News 😊

      चंडीगढ़ , 1 जनवरी ( अरुण शर्मा ) : महिला कोच के उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज होने के बाद हरियाणा के खेल मंत्री और ओलिंपियन संदीप सिंह ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इंडिया के पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से सुबह मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपा। संदीप बोले कि उनके खिलाफ आरोप एक साजिश हैं। खेल मंत्री संदीप के खिलाफ खेल विभाग की जूनियर महिला कोच ने शिकायत की थी। जिसमें खेल मंत्री पर उसके साथ छेड़छाड़ करने और धमकी देने के आरोप लगाए गए थे।

चंडीगढ़ के सेक्टर 26 पुलिस थाने में दर्ज केस में भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 354ए, 354 बी, 342 और 506 लगाई गई है। चंडीगढ़ पुलिस के मुताबिक केस दर्ज करने के बाद इसकी जांच की जा रही है।

इस्तीफा देने के बाद संदीप सिंह ने कहा कि मेरी छवि को खराब करने के लिए एक माहौल बनाया जा रहा है। एक जूनियर महिला कोच ने मेरे ऊपर आरोप लगाए हैं। नैतिकता के आधार पर मैंने अपना खेल विभाग मुख्यमंत्री को सौंप दिया है। इस मामले में जांच चल रही है। जब इस मामले की रिपोर्ट आएगी, उसके बाद ही मुख्यमंत्री अगला फैसला करेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
error: Content is protected !!