अवैध गांजा तस्करी के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

अवैध गांजा तस्करी के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 16 दिसम्बर (अरुण शर्मा)। क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 प्रभारी अशोक कुमार की टीम ने अवैध गांजा तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम सागर है जो फरीदाबाद के मच्छगर गांव का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सदर बल्लभगढ़ एरिया से आरोपी को अवैध गांजे सहित काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से 610 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके बारे में पूछताछ की गई तो वह कोई जवाब नहीं दे पाया जिसके पश्चात आरोपी को थाने लाकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ज्यादा पैसे कमाने के लालच में आकर गांजा बेचने का काम करने लगा था। आरोपी ने बताया कि वह कोसी कलां में किसी व्यक्ति से यह गांजा खरीदकर लाया था, जिसकी अभी जांच की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
error: Content is protected !!