इंस्पेक्टर गीता की टीम ने दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

इंस्पेक्टर गीता की टीम ने दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 16 दिसम्बर (अरुण शर्मा )। क्राइम महिला थाना सेंट्रल प्रभारी इंस्पेक्टर गीता की टीम ने दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम गणपत लाल है जो राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर गांव का रहने वाला है। विगत 17 अक्टूबर 2022 को आरोपी के खिलाफ महिला थाना सेंट्रल में दुष्कर्म तथा मारपीट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें पीडि़त युवती ने आरोपी द्वारा उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म करने तथा मारपीट करने की शिकायत दी थी। युवती की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसकी धरपकड़ के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। आरोपी को पकडऩे के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी और अंतत: गुप्त सूत्रों तथा तकनीकी सहायता के आधार पर पुलिस ने आरोपी को उसके गांव में रेड डालकर काबू कर लिया। आरोपी को थाने लाकर मामले में पूछताछ की गई जिसमें सामने आया कि आरोपी शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। आरोपी पहले पीडि़त युवती के साथ फरीदाबाद में नौकरी करता था जहां पर वह काफी समय तक युवती से बातचीत करने का प्रयास करता रहा और बाद में युवती को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। आरोपी युवती को शादी का झांसा देकर अपने साथ अपने गांव ले गया और वहां पर उसके साथ अवैध संबंध स्थापित किए। इसके पश्चात आरोपी छोटी-छोटी बातों पर युवती के साथ झगड़ा करने लगा और उसके साथ मारपीट भी की। इसके पश्चात युवती वहां से वापस आ गई और अपने भाई के पास रहने लगी। इसके पश्चात आरोपी ने युवती का मोबाइल नंबर पता करके उसे प्रताडि़त करना शुरू कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। युवती ने इसकी शिकायत महिला थाने में की जिसके पश्चात पुलिस ने कड़ी मशक्कत करते हुए आरोपी को धर दबोचा और पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
error: Content is protected !!