डी एम ने गुन्नौर तहसील, विकासखंड और कोतवाली का किया निरीक्षण! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

डी एम ने गुन्नौर तहसील, विकासखंड और कोतवाली का किया निरीक्षण!

😊 Please Share This News 😊

 

गुन्नौर (सम्भल)

आज जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया द्वारा तहसील गुन्नौर एवं विकासखण्ड गुन्नौर एवं थाना गुन्नौर का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम तहसील गुन्नौर का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने तहसील परिसर में नवनिर्मित राजस्व निरीक्षक कक्ष का फीता काटकर शुभारंभ किया एवं पटल से संबंधित कार्यों के विषय में जानकारी प्राप्त की एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा कार्यालय पूर्ति निरीक्षक का निरीक्षण किया एवं कार्यालय चकबंदी अधिकारी का निरीक्षण किया तथा संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यालय को एक सप्ताह में व्यवस्थित रूप में तैयार किया जाए एवं साफ़ सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रदीप वर्मा द्वारा तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार न्यायालय का निरीक्षण किया तथा 3 वर्ष एवं 5 वर्ष से ऊपर के वाद के विषय में जानकारी प्राप्त की विरासत एवं धारा 67 से संबंधित रजिस्टर चेक किये एवं पुरानी फाईल चेक की एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा विकासखण्ड गुन्नौर का निरीक्षण किया खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय को देखा तथा पुनर्निर्माण किये गये सहायक विकास अधिकारी कक्ष का निरीक्षण किया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी द्वारा परिसर स्थित सड़क मरम्मत तथा जर्जर भवन के मूल्यांकन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा थाना गुन्नौर का निरीक्षण किया गया भूमि विवाद रजिस्टर, अपराध रजिस्टर तथा जमानत रजिस्टर, मिशन शक्ति निरीक्षण, निरोधात्मक कार्यवाही रजिस्टर, काउंसलिंग रजिस्टर, एण्टी रोमियो रजिस्टर को चेक किया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी द्वारा शस्त्र लाइसेंस से संबंधित जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि जिनके शस्त्र जारी हैं उनमें कितने लोगों पर मुकदमे चल रहे हैं उसकी सूची सात दिवस में अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी द्वारा थाना के एस आई रोहित द्वारा दादरी से गुम हुए बच्चा जोकि जनपद में आ गया था, सोशल मीडिया के माध्यम से उसके माता पिता का पता लगाया उसकी सराहना की तथा संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि थाना स्तर पर सकारात्मक समाचार जोकि घरों को जोड़ने से संबंधित हों या दो विवादों के समाधान के हों या फिर लापता को ढूंढने से संबंधित हों उससे संबंधित सकारात्मक समाचार को सोशलमीडिया के माध्यम से प्रचारित किया जाए ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रदीप वर्मा, उप जिलाधिकारी गुन्नौर अवधेश कुमार, तहसीलदार गुन्नौर तथा खण्ड विकास अधिकारी गुन्नौर कमल कांत एवं संबंधित थानाध्यक्ष एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
error: Content is protected !!