10 दिन से लापता 28 वर्षीय युवक को सकुशल बरामद किया। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

10 दिन से लापता 28 वर्षीय युवक को सकुशल बरामद किया।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 11 दिसम्बर (अरुण शर्मा)। क्राइम ब्रांच कैट प्रभारी सरजीत सिंह की टीम ने 10 दिन से लापता एक 28 वर्षीय युवक को सकुशल बरामद करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सिटी बल्लभगढ़ थाना में युवक के परिजनों ने शिकायत दी कि वह एक दिसंबर से लापता है और उसकी अभी तक कोई खबर नहीं मिली है। युवक के परिजनों ने युवक की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किया। उन्होंने उसके दोस्तों रिश्तेदारों साथियों सब जगह संपर्क किया परंतु किसी को उसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। थाने में दी गई शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज करके युवक की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई। क्राइम ब्रांच की टीम ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तकनीकी सहायता तथा गुप्त सूत्रों से युवक की मथुरा की डाकखाना कॉलोनी में होने का पता लगाया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम युवक को लेने के लिए मथुरा पहुंची जहां से बताए गए स्थान से युवक को सकुशल बरामद करके फरीदाबाद लाया गया। पूछताछ करने पर युवक ने बताया कि उसका अपने परिजनों के साथ झगड़ा हो गया था और वह इससे नाराज होकर मथुरा चला गया था। पुलिस ने युवक के परिजनों को समझाया और उसके साथ लड़ाई-झगड़ा न करने की हिदायत देकर उसे उसके परिजनों के हवाले किया गया। युवक के परिजनों ने पुलिस द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए पुलिस का तहे दिल से धन्यवाद किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
error: Content is protected !!