4 वर्षीय नाबालिक लडक़ी के साथ छेड़छाड़ करने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

4 वर्षीय नाबालिक लडक़ी के साथ छेड़छाड़ करने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 3 दिसम्बर (अरुण शर्मा)। महिला थाना सेंट्रल प्रभारी इंस्पेक्टर गीता तथा डायल 112 की टीम ने 4 वर्षीय नाबालिक लडक़ी के साथ छेड़छाड़ करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम आमिर खान है जो मेवात के उटावड़ का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है जिसमें आरोपी ने एक 4 वर्षीय छोटी बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। आरोपी फरीदाबाद में डीजे बजाने वाले लोगों के पास सहायक का काम करता है और फरीदाबाद में अपने किसी रिश्तेदार के पास रहता है। आरोपी 1-2 दिसंबर की रात सेक्टर 31 एरिया में किसी फंक्शन में डीजे के साथ गया हुआ था जहां पर उसे छोटी बच्ची दिखाई थी। आरोपी ने लडक़ी के साथ गलत हरकत करने की नियत से उसे टॉफी देकर बहला लिया और उसे लेकर वहां से थोड़ी दूर चला गया जहां पर उसने लडक़ी के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की परंतु लडक़ी के चिल्लाने पर व आसपास के लोगों को देखकर वहां से भाग गया। इसके पश्चात वहां पर मौजूद लोगों ने डायल 112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी तथा डीजे मालिक व अन्य लोगों की मदद से आरोपी को थोड़ी देर पश्चात ही काबू कर लिया गया। डायल 112 की टीम ने आरोपी को महिला थाना सेंट्रल के हवाले किया जहां आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
error: Content is protected !!