कोशिश करने बालों की कभी हार नहीं होती : हरवेंद्र राणा – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

कोशिश करने बालों की कभी हार नहीं होती : हरवेंद्र राणा

😊 Please Share This News 😊

नजीबाबाद। अरुण दीक्षित

      शुक्रवार को महात्मा गाँधी इण्टर कॉलेज मंडावर में हमारा परिवार नशा मुक्त परिवार मुहिम के अंतर्गत जागरूकता एवम संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए संकल्प दिलाया गया !

कार्यक्रम संयोजक हरवेंद्र राणा ने बताया कि उन्होंने नशे के विरुद्ध अभियान शुरू किया था। बार बार प्रशासन के माध्यम से सरकार को ज्ञापन दिये थे ।उनका असर आज सीधे तौर पर देखने को मिल रहा है और प्रदेश सरकार ने भी नशे के विरुद्ध कमर कस ली है जिसका लाभ समाज को अवश्य मिलेगा। आज यह पक्तियाँ सार्थक प्रतीत होती नज़र आ रही हैं कि
“लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती !
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती !!
हरवेंद्र राणा ने छात्र, छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जो कोई भी आपका साथी आपसे नशा करने या ग़लत काम करने के लिए प्रेरित करे ऐसे दोस्तों से या समाज के ऐसे लोगों से सावधान रहने की ज़रूरत है क्योंकि जो आपको ग़लत राह पर ले जाने की कोशिश करे वह आपका सच्चा मित्र या सच्चा हितैषी कभी नहीं हो सकता !
कॉलेज की प्रधानाचार्य माधुरी गौर और उप प्रधानाचार्य सुरेश चंद शर्मा ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज युवा पीढ़ी को नशे से सतर्क रहने की ज़रूरत है क्योंकि नशे की वज़ह से परिवार बर्बाद हो रहे हैं, युवाओं में खतरनाक बीमारियां बढ़ रही हैं। अल्प आयु मृत्यु दर बढ़ रही है। अपराध बढ़ रहा है !
नशे के विरुद्ध जागरूकता एवम संकल्प कार्यक्रम में सैकड़ो छात्र, छात्राओं सहित फूल चंद सिंह,ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, राजकुमार, मोहित शर्मा, संजीव चौधरी, निकुल कुमार, दूधनाथ प्रसाद, पुनित अग्रवाल, विजयपाल सिंह, विमल कुमार वर्मा, हेमराज गौतम, अमर सिंह, राजीव कश्यप, लतीफ़ अहमद, विपिन कुमार, संजय सैन, दीपक कुमार, त्रिलोक चंद, संजुल त्यागी, ममता शर्मा, सीमा रानी, संजय कुमार त्यागी आदि उपस्तिथ रहे !

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!