123 किलो गांजा के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

123 किलो गांजा के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 21 सितम्बर (अरुण शर्मा)।पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को ऑल्टो गाड़ी में 123 किलोग्राम गांजा पत्ती सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम राजेंद्र प्रसाद है जो अलवर जिले के बाघौर गांव का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम में शामिल उपनिरीक्षक जलालुद्दीन एएसआई नवीन, मुकेश, हवलदार राजेंद्र, अजीत व सिपाही दीपक धौज थाना एरिया में गश्त कर रही थी की गुप्त सूत्रों से आरोपी के बारे में सूचना प्राप्त हुई। जिसके पश्चात क्राइम ब्रांच की टीम ने आलमपुर सिरोही रोड पर नाका लगाया जहां कुछ समय पश्चात आरोपी अपनी ऑल्टो गाड़ी लेकर वहां आया जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो आरोपी गाड़ी छोडक़र भागने की कोशिश करने लगा परंतु क्राइम ब्रांच की टीम ने मिलकर आरोपी को काबू कर लिया। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें से प्लास्टिक के 6 कट्टे बरामद हुए जिनमें गांजा भरा हुआ था। बरामद किए गए गांजे का कुल वजन 123.330 किलोग्राम पाया गया। आरोपी से इसके बारे में पूछताछ की गई तो वह आनाकानी करने लगा इसके पश्चात आरोपी को थाने लाकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके पूछताछ शुरू की गई। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी 13 सितंबर को विशाखापट्टनम गया था और वहीं से किसी भगवान नाम के व्यक्ति से 1 लाख रुपए में खरीदकर लाया था जिसकी जांच की जा रही है। आरोपी इसे दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में महंगे दामों पर बेचकर पैसे कमाना चाहता था। मार्केट में इसकी कीमत करीब 12 लाख रुपए है। आरोपी ने बताया कि उसने इसे अपने घर पर रखा हुआ था और अब वह इसे बेचने के लिए दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में आ रहा था जिसे क्राइम ब्रांच की टीम ने काबू कर लिया। मामले में गहनता से पूछताछ करने के लिए आरोपी को अदालत में पेश करके 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है जिसमे उससे उसे नशा सप्लाई करने वाले आरोपियों के बारे में पूछताछ करके कानून के तहत आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!