ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों को पेटीएम क्यू कोड के माध्यम से चालान राशि भरने की सुविधा की प्रदान। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों को पेटीएम क्यू कोड के माध्यम से चालान राशि भरने की सुविधा की प्रदान।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 20 सितम्बर (अरुण शर्मा)। पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा के दिशा निर्देश तथा डीसीपी ट्रैफिक नीतीश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस ने एक नई पहल शुरू की है जिसमें आमजन अब चालान की राशि का भुगतान क्यूआर कोड के माध्यम से कर सकेंगे।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंप, ग्रॉसरी स्टोर या किसी भी चाय की दुकान पर पेटीएम से पेमेंट करने की तरह ही अब आमजन ट्रेािऊक चालान भी पेटीएम से भर सकेंगे। यातायात पुलिस ने नागरिकों के लिए पेटीएम क्यू कोड के माध्यम से चालान की राशि भरने की सुविधा उपलब्ध की है जिससे आमजन अब चालान की राशि का भुगतान ऑनलाइन कर पाएंगे। इसके लिए फरीदाबाद पुलिस ने पेटीएम के साथ एमओयू साइन किया है। आपको बता दें कि यह क्यूआर कोड सिर्फ पेटीएम से स्कैन हो सकेगा। अभी इसे फोनपे, गूगलपे इत्यादि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से नहीं जोड़ा गया है इसलिए चालान का भुगतान करने के लिए पेटीएम ऐप पर जाकर यह क्यूआर कोड स्कैन करें जिसके पश्चात इसमें आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, चेन्नई, महाराष्ट्र, बेंगलुरु, फरीदाबाद इत्यादि कई राज्यों की ट्रेफिक पुलिस के ऑप्शन उपलब्ध होंगे जिसमें से आपको फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस सेलेक्ट करना होगा और उसके बाद वह चालान नंबर डालकर चालान की राशि का भुगतान कर सकते है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आमजन के लिए इस सुविधा को लागू किया गया है। कई बार नगद पैसे पास ना होने की वजह से आमजन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इससे पहले नगद राशि के बिना व्यक्ति ऑनलाइन चालान नहीं भर पाता था और उसे बाद में कोर्ट से जाकर अपना चालान भरना होता था जिससे उसे काफी चक्कर काटने पड़ते थे और उनका समय के साथ साथ पैसा भी बर्बाद होता था परंतु क्यूआर कोड के माध्यम से अब व्यक्ति चालान कटने पर इसका भुगतान पेटीएम से कर सकता है और कई जगहों के चक्कर काटने से भी बच सकता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
error: Content is protected !!