29 सितंबर को स्थानीय सेक्टर 12 के कन्वेंशन हॉल में विशाल रोजगार मेले का किया जाएगा आयोजन। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

29 सितंबर को स्थानीय सेक्टर 12 के कन्वेंशन हॉल में विशाल रोजगार मेले का किया जाएगा आयोजन।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 20 सितम्बर (अरुण शर्मा)। डीसी विक्रम ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मोत्सव पखवाड़ा के तहत आगामी 29 सितम्बर बुधवार को स्थानीय सेक्टर.12 के कन्वेंशन हाल में विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले की अध्यक्षता भारत सरकार के भारी उद्योग एवं उर्जा विभाग के केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर करेंगे। युवाओं को स्व रोजगार के लिए आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। डीसी विक्रम ने कहा कि रोजगार मेले में बेरोजगारों को स्व रोजगार देकर भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार युवाओं को कौशल के आधार रोजगार मुहैया करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले में जिला फरीदाबाद की कंपनियों को भागीदार बनाया जाएगा। जहां युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। इसके लिए सरकार ने एनसीआर में सीक्रेट पॉलिसी बनाई गई। जिसमें औद्योगिक क्षेत्र में सक्षम युवाओं को स्व रोजगार देने में सरकार हर संभव मदद की जा रही है।
सरकार की नई पॉलिसी के तहत कौशल विकास और आईटीआई पास युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मल्टीनेशनल कंपनियों में युवाओं को रोजगार के लिए आवेदन लेकर उन्हें रोजगार दिलवाया जाएगा।
बैठक में नगराधीश नसीब कुमार, जिला रोजगार अधिकारी सुनीता यादव, श्रम विभाग के अजय पण्डु, प्रिंसीपल डॉ महेन्द्र कुमार गुप्ता, प्रिंसीपल डॉ नरेन्द्र कुमार, कुमारी नीतू कपूर, कुमारी सोनिया, पदम सिंह, प्रताप सिंह सहित बैठक से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियो और शैक्षणिक संस्थानों व एफआईए के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!