जाट उत्थान समिति फरीदाबाद की बैठक हुई आयोजित। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

जाट उत्थान समिति फरीदाबाद की बैठक हुई आयोजित।

😊 Please Share This News 😊

     फरीदाबाद, 18 सितम्बर (अरुण शर्मा)। जाट उत्थान समिति सैक्टर-37 अशोका एनक्लेव फरीदाबाद की बैठक सैक्टर-37 में आयोजित की गई। जिसमें आपसी भाईचारे और आगे बढ़ाने पर सभी सदस्यों ने जोर दिया। बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान केंद्रित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। संस्था के प्रधान डी आर चौधरी ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती में ही हम सबकी मजबूती है।
संगठन के प्रवक्ता लाखन सिंह ने संगठन के लाभ के बारे में विस्तार से समझाया। उपाध्यक्ष बी पी दहिया ने संगठन के सदस्यता अभियान को तेजी से शुरू करने को कहा। सदस्य ललित सोलंकी ने परिवार परिचय सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव पेश किया।
मीटिंग के आयोजक भोपाल सिंह ने संस्था के कामों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था द्वारा किए जा रहे कार्य से समाज के साथ-साथ आम जन को फायदा मिल रहा है। कोरोना काल में संस्था ने जरूरतमंदों की दवाई, भोजन व अन्य प्रकार से मदद की।
संस्था के महासचिव सतबीर पहलवान ने जाटों को समाज का रक्षक बताया हुए कहा कि जाट समाज ने भारत की आजादी से लेकर आज तक केवल समाज के हर वर्ग का भला किया और समाज के दबे-कुचले वर्गों की हर स्तर पर लड़ाई लड़ी है। यूथ विंग के अध्यक्ष अशोक सहरावत ने कहा कि एकता में ही बल है।
मीटिंग में मुख्य रूप से डी आर चौधरी, लाखन सिंह, बी पी दहिया, सतबीर सिंह, अशोक, ललित, धनीराम, किशनपाल, रामकरन सांगवान, सौदान सिंह, अरविन्द, रणधीर मलिक, सुभाष, यशवीर मलिक, धर्मेन्द्र, भोपाल सिंह आदि शामिल हुए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
error: Content is protected !!