फरीदाबाद जिले के सभी नंबरदारों को स्मार्टफोन किए वितरित। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

फरीदाबाद जिले के सभी नंबरदारों को स्मार्टफोन किए वितरित।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 17 सितम्बर (अरुण शर्मा)। डीसी विक्रम ने कहा कि स्मार्ट फोन प्रशासनिक अधिकारियों का नंबरदारों के साथ संचार तालमेल में कारगर साबित हो रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में आज शनिवार को खेल परिसर सेक्टर-12 में कैंप लगाकर फरीदाबाद जिले के सभी नंबरदारों को स्मार्टफोन वितरित किए गए। इस कैंप की अध्यक्षता सीटीएम नसीब कुमार ने की। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने नंबरदारों को 9 हजार रुपये की कीमत के स्मार्ट फोन देने की योजना बनाई है। इस योजना के तहत नंबरदारों को 9 हजार रुपये की धनराशि का ई-कूपन के जरिये स्मार्ट फोन दिए जा रहे हैं।
जिला राजस्व अधिकारी बिजेन्द्र राणा ने कहा कि राजस्व विभाग के काम बेहतर ढंग से वक्त पर पूरे किए जा सकेगें। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद जिला में 423 नंबरदार हैं। आज पिछली बार जिन 53 नंबरदारों ने फोन बुक किये थे और जो 46 नंबरदार किसी कारणवश पहले फोन लेने से वांछित रह गए थे यह कैंप उनके लिए लगाया है।
डीआरओ बिजेन्द्र राणा ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा नंबरदारों का एक राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया था। इसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्य के हर नंबरदार को उनकी प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए स्मार्ट मोबाइल फोन देने की घोषणा की थी। सीएम ने कहा था कि नंबरदारों को दिए जाने वाले यह स्मार्ट फोन ध्वनि संचार, संदेश भेजने, भूमि, फसलों का खराब आदि की जीपीएस सुविधा के साथ तस्वीरें लेने और उन्हें सर्वर पर अपलोड करने और सरल, ई-गिरदावरी आपदा प्रबंधन आदि के तहत आईडी और पते सहित सत्यापन का पूरा विवरण डालने में कारगर साबित हो रही है।
इस कैम्प में नरेश नंबरदार, नायब तहसीलदार सुरेश कुमार, नायब तहसीलदार नीरज कुमार सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी तथा नम्बरदार उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!