लोधी राजपूत जन कल्याण समिति कार्यालय में मनाया गया विश्वकर्मा दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

लोधी राजपूत जन कल्याण समिति कार्यालय में मनाया गया विश्वकर्मा दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 17 सितम्बर (अरुण शर्मा)। विश्वकर्मा दिवस एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर लोधी राजपूत जनकल्याण समिति फरीदाबाद के कार्यालय पर मनाया गया। इस अवसर पर सभी को मिष्ठान वितरित किए गए। तद्उपरांत अमर शहीद वीरांगन महारानी अवंतीबाई लोधी चौक एनआईटी फरीदाबाद में पौधारोपण कार्यक्रम रखा गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से बडख़ल की विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा, पूर्व विधायक नगेन्द्र भड़ाना, प्रदेश भाजपा अनुशासन समिति की अध्यक्ष नीरा तोमर, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह, महामंत्री मनोज बलियान, पूर्व पार्षद मनोज नासवा, भाजपा नंगला मंडल अध्यक्ष कविन्द्र चौधरी, डबुआ मंडल अध्यक्ष संजीव सोम मौजूद थे। इस अवसर पर विधायक सीमा त्रिखा, नीरा तोमर ने अवंती बाई लोधी पार्क में पौधारोपण किया। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा ने सर्व प्रथम भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि किसी भी वस्तु, भवन व अन्य निर्माणों के शुभारंभ अवसर पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाती है। जिससे की वह वस्तु, भवन आदि पूर्ण सुनिश्चित ढंग से बन सकें।
इस मौके पर सचिन तंवर, मनोज नागर, मोहित नागर, श्रीमती सुरेशा त्यागी, जगदीश कुमार मंडल उपाध्यक्ष, लाखन सिंह लोधी अध्यक्ष, डबुआ कालोनी ओबीसी मोर्चा समिति अध्यक्ष, रूप सिंह लोधी, भूदेव सिंह आर्य, होतीलाल लोधी, धर्मपाल सिंह लोधी, भाईलाल लोधी, ओमप्रकाश लोधी, गंभीर सिंह राजपूत आदि उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!