कराटे चैंपियनशिप में आशा कॉन्वेंट स्कूल के प्रशांत थापा ने जीता गोल्ड मेडल। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

कराटे चैंपियनशिप में आशा कॉन्वेंट स्कूल के प्रशांत थापा ने जीता गोल्ड मेडल।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 12 सितम्बर (अरुण शर्मा)। आशा कान्वेंट स्कूल के ग्यारहवीं के होनहार छात्र प्रशांत थापा ने कराटे चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल पर कब्जा करके स्कूल का व फरीदाबाद का नाम रोशन किया। सादगी पूर्ण समारोह में स्कूल के प्रांगण में प्रशांत थापा व उनके कोच विवेक चौहान, टीम मैनेजर पारुल बंसल व पिता वीरेंद्र थापा का स्वागत व सम्मान किया गया।
आशा कान्वेंट स्कूल के चेयरमैन राजेश मदान ने बताया कि गत दिनों राजस्थान के जयपुर शहर में नेशनल लेवल पर कराटे चैंपियनशिप का आयोजन हुआ जिसमें हमारे स्कूल के होनहार छात्र प्रशांत थापा ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया। 18 राज्यों के सोलह सौ बच्चों ने हिस्सा लिया था। जिसमें प्रशांत थापा ने अपना उत्कृष्ट योगदान देते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। इसके लिए प्रशांत थापा उनके कोच टीम मैनेजर, उनके माता-पिता बधाई और सम्मान के योग्य है हमारा स्कूल प्रशासन इनका सम्मान करता है। वह बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करता है और हमारे स्कूल खेलकूद आदि प्रतियोगिताओं पर विशेष ध्यान देता है। इस मौके पर शहर के गणमान्य लोगों के साथ स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा। इस मौके पर स्कूल की वाइस प्रिंसीपल मनीषा बदौनी ने सभी अतिथियों का आभार जताया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!