चैतन्य रथ यात्रा का आज फरीदाबाद के श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

चैतन्य रथ यात्रा का आज फरीदाबाद के श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 3 सितम्बर (अरुण शर्मा)। मनुष्य को शारीरिक व मानसिक बीमारियों से मुक्ति एवं तनावपूर्ण माहौल से छुटकारा दिलाने के उद्देश्य से मां निर्मला देवी के शताब्दी वर्ष में देशभर में निकाली जा रही सहज योग (चैतन्य रथ यात्रा) का आज फरीदाबाद के नचौली स्थित सेंटर पहुंचने पर श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस रथयात्रा में अनेकों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और फूल मालाओं, ढोल नगाड़ों के साथ-साथ आतिशबाजी के साथ इसका स्वागत किया। सहज योगियों में इसे लेकर विशेष उत्साह देखते ही बनता था। फरीदाबाद सेंटर के कार्डिनेटर दीपक बत्रा ने बताया कि सहज योग संस्थापिका परमपूज्यनीय माताश्री निर्मला देवी की जन्मस्थली मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से 21 मार्च 2022 को चैतन्य रथ यात्रा की शुरूआत की गई, यह माताश्री का जन्म शताब्दी वर्ष है इसलिए यह चैतन्य रथ पूरे देशभर में घूमेंगे और लोगों को योग, मेडिटेशन आदि के बारे में जागरूक करेंगे और 21 मार्च, 2023 को छिंदवाड़ा मध्यप्रदेश में ही चैतन्य रथ का समापन होगा। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद में यह चैतन्य रथ दो दिन रूकेंगे। उन्होंने बताया कि सहज योगियों के लिए आश्रम में हर रविवार को योग एवं ध्यान साधना कक्षाओं का आयोजन किया जाता है, जिससे कि लोगों को इस भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से मुक्ति मिल सके। इस चैतन्य रथ के माध्यम से माताश्री के आशीर्वाद से लोगों की सभी प्रकार की समस्याओं का निराकरण हो जाता है। दीपक बत्रा ने बताया कि आज समाज के विशेष तनावपूर्ण माहौल में जहां शारीरिक एवं मानसिक बीमारियां मनुष्य को ग्रसित कर रही हैं, कैंसर, एड्स और अनेक प्रकार की अन्य असाध्य समस्याओं से समाज जूझ रहा है, चैतन्य रथ यात्रा में शामिल होकर वह अपने सभी दुखों को भूलकर परमात्मा की अनुभूति महसूस करता है और आत्मिक सुख हासिल करता है तथा असाधारण कुंडलिनी जागरण की प्रक्रिया के द्वारा ध्यान का मार्ग एवं ध्यान द्वारा निरोगावस्था प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त करता है, जिसे व्यक्ति अपने सामान्य जीवन में शामिल करके इन तकलीफों से मुक्ति प्राप्त कर सकता है। सहज योग रथ यात्रा का आयोजन इन्ही जानकारियों तथा आत्मसाक्षात्कार को जन जन तक निशुल्क रूप से फैलाने के लिए किया जा रहा है।
इस अवसर पर एसपी चौधरी, संदीप गौतम, सुरेंद्र पूनिया, युवा समाजसेवी पारस राय, एसपी सिंह, बीएस भारद्वाज, करतार सिंह, रतन सिंह, सुरेंद्र सिंह, अखिलेश कुमार, नीलम भाटिया सहित अनेकों श्रद्धालुगण मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!