रिश्वत लेते नगर निगम के टैक्सेशन क्लर्क कन्हैया लाल को रंगे हाथ किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

रिश्वत लेते नगर निगम के टैक्सेशन क्लर्क कन्हैया लाल को रंगे हाथ किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 31 अगस्त (अरुण शर्मा)। नगर निगम का प्रॉपर्टी टैक्स कम करने की एवज में विजिलैंस विभाग की टीम ने 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते नगर निगम के टैक्सेशन क्लर्क कन्हैया लाल को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी टेक्सेशन क्लर्क नगर निगम के ओल्ड फरीदाबाद जोन कार्यालय में तैनात है।
शिकायतकर्ता सेक्टर-32 निवासी खालिक रहमान खान ने विजिलेंस को शिकायत देते हुए बताया कि उनका प्रापर्टी टैक्स लगभग 27 लाख रुपये बन रहा था। इस टैक्स को कम कर सात लाख रुपये करने की एवज में नगर निगम के टैक्सेशन क्लर्क कन्हैया लाल ने बतौर एक लाख रुपये की रिश्वत की मांगी थी। शिकायतकर्ता खालिक रहमान से शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस के डीएसपी अनिल कुमार यादव ने तुरन्त आरोपियों को पकडऩे के लिए एक टीम गठित की तथा शिकायतकर्ता खालिक रहमान को 50 हजार रूपए के नोटों पर पाउडर लगाकर दे दिया। खालिक रहमान ने जैसे ही यह रुपये क्लर्क कन्हैयालाल को ले जाकर दिए और उसके बाद उन्होंने विजिलेंस की टीम को ईशारा कर दिया। टीम ने मौके पर पहुंचकर टैक्सेशन क्लर्क कन्हैयालाल को गिरफ्तार कर लिया। नोटों पर लगा पाउडर उसके हाथों पर लग गया था। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
error: Content is protected !!