विधायक राजेश नागर ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को दी बधाई, शॉल व गुलदस्ता भेंट किया। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

विधायक राजेश नागर ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को दी बधाई, शॉल व गुलदस्ता भेंट किया।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 26 अगस्त (अरुण शर्मा)। विधायक राजेश नागर ने आज केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेन्द्र यादव से मुलाकात कर उन्हें भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति में शामिल होने पर बधाई दी। नागर ने पार्टी के वरिष्ठ नेता को उनकी निरंतर तरक्की के लिए शुभकामनाएं दीं।
विधायक राजेश नागर ने केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव को उनके कार्यालय में शॉल ओढ़ाई और बुक्के भेंट किया। विधायक श्री नागर ने कहा कि पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति में आपके शामिल होने से हरियाणा का प्रतिनिधित्व बढ़ा है। इससे पूरे हरियाणा में प्रसन्नता का माहौल है। हमें उम्मीद है कि आप निरंतर तरक्की करेंगे और हरियाणा प्रदेश के विकास में अपना और योगदान देंगे। नागर ने कहा कि हम सदैव आपके साथ हैं।
विधायक राजेश नागर ने बताया कि भाजपा में काम करने वाले कार्यकर्ता को प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष तक बनने का अवसर प्राप्त होता है। जबकि अन्य दलों में ऐसा संभव ही नहीं है। इसी की बानगी हमारे वरिष्ठ नेता भूपेन्द्र यादव के केन्द्रीय चुनाव समिति में शामिल होने पर देखी जा सकती है। विधायक नागर ने बताया कि भूपेन्द्र यादव उन करोड़ों युवा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का विषय हो सकते हैं जो तन-मन से मां भारती की सेवा में संलग्न हैं। इन्हीं कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भाजपा आज दुनिया का सबसे बड़ा दल बनी है और इन्हीं कार्यकर्ताओं में से भाजपा का नेतृत्व निखर कर मिलता आया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
error: Content is protected !!