राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पन्हैड़ा खुर्द में पौधारोपण कार्यक्रम का किया आयोजन। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पन्हैड़ा खुर्द में पौधारोपण कार्यक्रम का किया आयोजन।

😊 Please Share This News 😊

         फरीदाबाद, 7 अगस्त (अरुण शर्मा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पन्हैड़ा खुर्द में ग्रामीण युवा विकास समिति के तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में खण्ड शिक्षा अधिकारी सतीश चौधरी ने जामुन का पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण की आवश्यकता पर जोर देकर समिति के लोगों की सराहना की। समिति के महासचिव गोपाल शास्त्री ने कहा कि शुद्ध वायु व स्वास्थ्य के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए एवं उनकी देख-रेख करनी चाहिए।
गांव के समाजसेवी आर.पी. शर्मा ने बताया कि पौधारोपण के तहत जामुन, आंवला, अनार और नींबू के साथ फलदार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में विद्यालय प्रिंसिपल रेणु शर्मा, नानक चन्द, रघु वत्स, शीशराम, महेश थानेदार, डीके शर्मा, दीपक, खेमचंद, चंद्रपाल, रतन सिंह, श्यमवीर, जेपी शर्मा, डिगम्बर, लेखी, कुलदीप, दयाचन्द, संदीप शर्मा, देवेन्द्र आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!