हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जवाहर कालोनी में लोगों को राष्ट्रीय ध्वज किये वितरित। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जवाहर कालोनी में लोगों को राष्ट्रीय ध्वज किये वितरित।

😊 Please Share This News 😊

        फरीदाबाद, 7 अगस्त (अरुण शर्मा)। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर चल रहे अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत एनआईटी क्षेत्र की जवाहर कालोनी कालोनी में डिपो धारक विवेक के यहां पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नगेंद्र भड़ाना ने लोगों का राष्ट्रीय ध्वज वितरित किया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में भारत माता की जय, वंदे मातरम जैसे गगनचुंबी नारे लगाकर पूरे माहौल को देशभक्तिमय कर दिया।
इस मौके पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता नगेंद्र भड़ाना ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा जो इस बार हर घर तिरंगा अभियान चलाया है, उसको लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है और राष्ट्रीय ध्वज को अपने घरों पर लगाने की कवायद लोगों ने शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि आजादी हमारे धरोहर है और इसको हासिल करने के लिए हमारे पूर्वजों, महापुरुषों व देशभक्तों ने अपने प्राणों की आहुति दी है, इसलिए हमारा दायित्व बनता है कि हम उनकी इस धरोहर को सहेजकर रखे और युवा पीढ़ी को अपने देश के इतिहास के बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूक करेंगे। पूर्व विधायक नगेंद्र भड़ाना ने लोगों से आह्वान किया कि वह हर घर तिरंगा अभियान को सार्थक करने में अपना योगदान दें और 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक अपने निवास पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा अवश्य लगाएं।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद गजेंद्रपाल, राकेश सेन, विरेंद्र राठौर, सुरेंद्र रावत, सूरज तनेजा, बीर सिंह, मुकेश त्यागी, सुनील नागर, परागनाथ अतुल सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!