फरीदाबाद जिले में आज रविवार को कोरोना वायरस के 46 मामले आए पॉजिटिव।

😊 Please Share This News 😊
|

फरीदाबाद, 31 जुलाई (अरुण शर्मा)। जिले में आज रविवार को कोरोना वायरस के 46 मामले पॉजिटिव आए हैं। जबकि 14 लोग स्वस्थ भी हुए। जिला में कोरोना का रिकवरी रेट भी 99.18 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
कोरोना पॉजिटिव के 7 केस अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि होम आइसोलेशन पर जिला में 349 लोगों को रखा गया है तथा एक्टिव केसों की संख्या 356 है। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिले में आज 728 लोगों के टेस्ट किए गए। जबकि जिला फरीदाबाद में 1710006 लोगों द्वारा अब तक टेस्ट करवाया गया। इनमें से 133157 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए व 1575341 लोग नेगेटिव मिले। अब तक जिला में 1265 लोगों के रिजल्ट आने बाकी हैं। जिले में सैंपल पॉजिटिविटी रेट 7.79 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट 99.18 प्रतिशत है। जिले में एक्टिव केस रेट 0.27 प्रतिशत है।
क्या कहते है नोडल अधिकारी
कोरोना के जिला नोडल अधिकारी डॉ. राम भगत ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार फरीदाबाद जिला में 1791583 लोगों को अब तक सर्विलांस पर रखा गया है। जिन्होंने 28 दिनों का सर्विलांस पूरा कर लिया है उनकी संख्या 1788034 हो गई है।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |