उपायुक्त जितेंद्र यादव ने 24 अगस्त को अमृता अस्पताल के उद्घाटन समारोह के मद्देनजर अधिकारियों के साथ तैयारियों का लिया जायजा। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

उपायुक्त जितेंद्र यादव ने 24 अगस्त को अमृता अस्पताल के उद्घाटन समारोह के मद्देनजर अधिकारियों के साथ तैयारियों का लिया जायजा।

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद, 28 जुलाई (अरुण शर्मा )।उपायुक्त जितेंद्र यादव ने अगस्त माह में अमृता अस्पताल के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के मद्देनजर अधिकारियों के मीटिंग कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने वीवीआईपी रूट, हैलीपैड, सामान्य पार्किंग व वीवीआईपी पार्किंग का भी निरीक्षण किया।
इस दौरान उपायुक्त जितेंद्र यादव ने अधिकारयों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अगस्त को अमृता अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। यह देश के बड़े अस्पतालों में शामिल है और क्षेत्र के लोगों को बड़ी सौगात मिलने जा रही रही है। उन्होंने कहा कि इस दौरान कई वीआईपी व वीवीआईपी भी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। ऐसे में अमृता अस्पताल जाने वाली सभी सडक़ों व आस-पास के कार्यों को गंभीरता से साथ सभी विभागों को समय पर पूरा करना है। उन्होंने कहा बडख़ल चौक से निरीक्षण करते हुए चौक के सौंदर्यकरण के लिए एचएसवीपी, एफएमडीए, एमसीएफ व एनएचएआई अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्य सडक़ की ग्रीन बैल्ट में कुछ लोगों ने अवैध रूप से रास्ते बना रखे हैं ऐसे में एसएचवीपी अधिकारी तुरंत इन रास्तों को बंद कराएं। इसके साथ ही उन्होंने सडक़ पर लगी सब्जी मंडी को जल्द से जल्द शिफ्ट करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने सडक़ निर्माण कार्य, पौधरोपण और हैलीपैड के लिए अलग-अलग साईटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ नगर निगम आयुक्त यशपाल, एसडीएम परमजीत चहल, सीटीएम नसीब सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!