उधार के पैसे मांगने पर युवक की चाकूओं से गोदकर हत्या। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

उधार के पैसे मांगने पर युवक की चाकूओं से गोदकर हत्या।

😊 Please Share This News 😊

        फरीदाबाद, 23 जुलाई (अरुण शर्मा)। उधार पैसे मांगने पर युवक की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी।

        पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि मृतक का नाम अविनाश उर्फ  बंटी है जिसकी उम्र करीब 20 वर्ष है। अविनाश आजाद नगर झुग्गी का रहने वाला है। अविनाश की हत्या उसके दोस्त इंदिरा नगर के रहने वाले 23 वर्षीय राजू ने की है जो मूलतरू इलाहाबाद का रहने वाला है। आजाद नगर झुग्गी तथा इंदिरा नगर पास पास में ही है। मृतक अविनाश पहले मसाले बेचने का काम करता था परंतु ज्यादा कमाई ना होने की वजह से बाद में वह एस्कॉर्ट कंपनी में ठेकेदारी पर नौकरी करने लगा वहीं आरोपी राजू मजदूरी करता था। पुलिस थाना सेक्टर-8 में मृतक के भाई सुभाष ने दी अपनी शिकायत में बताया कि अविनाश ने आरोपी राजू से मसाले के करीब 4000 रुपए लेने थे परंतु बार-बार कहने के पश्चात भी आरोपी उसे पैसे नहीं दे रहा था। इसलिए दोनों भाई आरोपी से पैसे लेने के लिए गए थे। पैसे मांगने पर उनमें झगड़ा हो गया जिसके पश्चात वह एक-दूसरे को लात घुसा मारने लगे। दोनों लड़ते लड़ते-लड़ते बाहर गली में आ गए जहां राजू ने अविनाश पर चाकू से कई वार किए जिसकी वजह से अविनाश की मौके पर ही मृत्यु हो गई। शोर सुनकर वहां पर भीड़ एकत्रित हो गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की ईआरवी 200 भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।

             मृतक के भाई सुभाष के शिकायत पर थाना सेक्टर 8 में हत्या की धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!