अवैध हथियार रखने वाले को किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

अवैध हथियार रखने वाले को किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद, 23 जुलाई (अरुण शर्मा) क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर अवैध हथियार रखने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि आरोपी विशाल त्रिपाठी उर्फ  विपुल है। आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला सिद्धार्थ नगर के गांव  बुढिय़ा टायर का जो फरीदाबाद के आदर्श नगर में किराए पर रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना सेक्टर-58 के क्षेत्र से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से बटनदार चाकू बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कुछ समय पहले कर्नाटक में काम की तलाश में गया था। वह सुनील नाम के अनजान व्यक्ति से 500 रूपए में बटनदार चाकू खरीद कर लाया था। आरोपी इसे राहगीरों को लूटने के लिए इस्तेमाल करने के लिए लाया था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!