पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड !

😊 Please Share This News 😊

चंडीगढ़, 8 जुलाई (अरुण शर्मा)पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर का ट्विटर अकाउंट उनकी शादी के एक दिन बाद ही सस्पेंड कर दिया गया । हरियाणा के पिहोवा की रहने वाली डॉ. गुरप्रीत कौर ने गुरुवार को चंडीगढ़ में एक सादे समारोह में सीएम भगवंत मान से शादी की।गुरप्रीत कौर से सीएम की शादी का पता चलते ही तेजी से इस अकाउंट पर फॉलोअर बढ़ रहे थे। हालांकि अकाउंट सस्पेंड होने के बाद इसे फेक करार दिया जा रहा है।वहीं, कल इसी अकाउंट पर डॉ. गुरप्रीत कौर ने ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर शेयर की और लिखा, ‘दिन शगना दा छाड़्या (शादी का दिन आ गया)’। उन्होंने आप नेताओं को बधाई संदेशों के लिए भी धन्यवाद दिया।
कौर ट्विटर पर काफी एक्टिव रहती हैं और सीएम मान के ज्यादातर ट्वीट्स को रीट्वीट करती हैं।पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, सिख रीति-रिवाजों के अनुसार मनाई जा रही शादी में मान की मां और बहन और केजरीवाल और उनके परिवार सहित कुछ ही मेहमान शामिल हुए थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
error: Content is protected !!