क्राइम ब्रांच ने लैपटॉप चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

क्राइम ब्रांच ने लैपटॉप चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार !

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद(हरियाणा)

        फरीदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम ने लैपटॉप चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी रिजवान मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी जिले के गांव बेसलन का रहने वाला है तथा हाल में किराए पर फरीदाबाद के पल्ला की सरस्वती कॉलोनी में रहता है। आरोपी पल्ला में स्थित डिलीवरी कंपनी में पिछले कई सालों से काम करता है। आरोपी ने डिलीवरी कंपनी में आए 3 लैपटॉप के आर्डर को अपने पास रख लिया। कंपनी मैनेजर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ चोरी की धाराओं में थाना सराय ख्वाजा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। मामले की तफ्तीश क्राइम ब्रांच डीएलएफ को मिली जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को थाना पल्ला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि एक लैपटॉप को आरोपी ने बेच दिया, एक लैपटॉप गिरकर टूट गया, एक लैपटॉप आरोपी से बरामद कर लिया गया है। आरोपी से बेचे गए लैपटॉप के 23000 नगद बरामद कर लिए गए हैं। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

व्यूरो चीफ अरुण शर्मा की कलम से ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
error: Content is protected !!