क्राइम ब्रांच टीम ने गांजे सहित एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

क्राइम ब्रांच टीम ने गांजे सहित एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार !

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद(हरियाणा)

      फरीदाबाद क्राइम ब्रांच पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी गांजा बेचने का काम करता है और इस वक्त गांजा बेचने की फिराक में समयपुर की तरफ से गांजा लेकर गुर्जर चौक की तरफ आएगा। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम बताए गए स्थान पर पहुंची और आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से 1100 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम संजय है जो फरीदाबाद की राजीव कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ  एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में गहनता से पूछताछ करने के लिए आरोपी को अदालत में पेश करके 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है जिसमें पूछताछ में सामने आया कि  आरोपी की उम्र 22 वर्ष है और वह पैसे के लालच में आकर गांजा बेचने की फिराक में था। आरोपी ने बताया कि वह मेवात के किसी व्यक्ति से यह गांजा खरीद कर लाया था। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में दोबारा पेश करके जेल भेजा जाएगा और उसे गांजा सप्लाई करने वाले उसके साथी के बारे में पूछताछ करके उसे भी गिरफ्तार किया जायेगा।

फरीदाबाद से व्यूरो चीफ अरुण शर्मा की रिपोर्ट ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!