विधायिका श्रीमती सीमा त्रिखा क्षेत्र के विकास और सौन्द्रीयकरण के लिए लगातार प्रयासरत ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

विधायिका श्रीमती सीमा त्रिखा क्षेत्र के विकास और सौन्द्रीयकरण के लिए लगातार प्रयासरत !

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद

फरीदाबाद की बड़खल विधानसभा क्षेत्र की विधायिका श्रीमती सीमा त्रिखा ने कहा कि क्षेत्र के विकास एवं सौंदर्य करण के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं। उनका एक ही उद्देश्य एवं प्रयास है कि लोगों को बेहतरीन सुविधाएं एवं बेहतरीन वातावरण मुहैया करवाया जाए। यह वक्तव्य विधायिका श्रीमती सीमा त्रिखा ने एनएच-2 ब्लॉक में पार्क का उद्घाटन करते हुए दिया।

बड़खल विधानसभा क्षेत्र में अधिकतर पार्कों की काया पलट कर दी गई है। इसके बावजूद भी कुछ क्षेत्रों में बदहाल पार्क है उनको भी जल्द ही बेहतरीन रूप दिया जाएगा। भाजपा सरकार में विकास कार्यों की गति इसी प्रकार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि बड़खल झील का कार्य तेजी से चल रहा है और जल्द ही बड़खल झील पानी से सरोबार होगी। क्षेत्र के विकास में एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में विकास कार्यों की झड़ी लगी हुई है। फरीदाबाद में भी इतनी व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं कि आने वाले कुछ दिनों में फरीदाबाद की शक्ल एवं सूरत बदल जाएगी। जब कोई भी व्यक्ति अपने मकान को तोड़कर बनाता है तो उसे परेशानी आना संभावित है। ऐसा ही कुछ फरीदाबाद के साथ है लेकिन बहुत जल्दी फरीदाबाद के विकास को एक नई गति व नया स्वरूप मिलेगा।

फरीदाबाद से ब्यूरो चीफ अरुण शर्मा की रिपोर्ट ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
error: Content is protected !!