प्राइवेट विमान को एयर होस्टेस ने वताया अय्याशी का अड्डा, बतायी सच्चाई ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

प्राइवेट विमान को एयर होस्टेस ने वताया अय्याशी का अड्डा, बतायी सच्चाई !

😊 Please Share This News 😊

 

दुनियाभर की नामचीन हस्तियां अक्‍सर प्राइवेट विमानों का इस्तेमाल करती हैं. ये बेशकीमती जेट्स हवा में उड़ते किसी महल से कम नहीं होते. एक एयरहोस्‍टेस ने इन महलों के पीछे छिपी काली सच्चाई को उजागर किया है. एयरहोस्‍टेस ने बताया है कि कैसे प्राइवेट जेट्स में जिस्म का सौदा होता है और कई बार न चाहते हुए भी उन्हें गलत काम का हिस्सा बनता पड़ता है. सास्किया स्‍वान नामक इस एयरहोस्‍टेस ने एक किताब लिखी है, जिसमें सऊदी अरब के प्र‍िंस, अमेरिकी, ब्रिटिश और जर्मन अरबपतियों के बारे में खुलकर बताया गया है।

द सन की खबर के अनुसार, सास्किया स्‍वान ने अपने 2 दशकों के करियर को शब्दों में पिरोकर सीक्रेट ऑफ ए प्राइवेट फ्लाइट अटेंडडेंट नाम दिया है. इसमें उन्होंने कई राज खोले हैं. उन्होंने लिखा है कि एक बार वह विमान में जब अपने बॉस के केबिन में पहुंचीं, तो सेक्स करते हुए पाया. वैसे, उनके लिए यह नजारा नया नहीं था, क्योंकि ऐसा अक्सर हर रोज होता था. सास्किया की नजर में प्राइवेट जेट्स अय्याशी का अड्डा हैं. सास्किया ने 6 साल तक कमर्शियल एयरलाइन में काम किया था. इसके बाद वह निजी विमानों के लिए काम करने लगीं।

अपनी किताब में सास्किया स्‍वान ने बताया है कि ब्रिटेन के एक प्रधानमंत्री उन्हें बहुत पसंद करते थे. जब वह प्राइवेट जेट में होते, तो सास्किया से शैंपेन परोसने के लिए कहते. सास्किया ने पहली नौकरी रूसी अरबपति के निजी जेट में की थी. नौकरी ज्वाइन करने के लिए उन्हें 8 गुप्त समझौते पर दस्तखत करने पड़े थे. 41 लाख रुपये का सलाना पैकेज मिलने पर सास्किया बेहद खुश थीं, लेकिन जब उन्हें यह पता चला कि उनके बॉस को एयरहोस्‍टेस के साथ हमबिस्तर होना पसंद है, तो वह घबरा गईं।

किताब में बताया गया है कि सास्किया को न्‍यूयॉर्क यात्रा के दौरान चेतावनी दी गई अगर उसने अपने बॉस के साथ सेक्‍स नहीं किया तो उसे नौकरी से निकाल दिया जाएगा, क्‍योंकि यह उसके काम का हिस्‍सा था. कुछ साल बाद रूसी बॉस की नौकरी छोड़कर सास्किया ने एक सऊदी प्रिंस के साथ काम करना शुरू कर दिया. हालांकि, यहां भी उन्हें वही सब देखने-सुनने को मिला. बकौल सास्किया, एक बार तो उन्होंने सऊदी राजकुमार और उनकी गर्लफ्रेंड को हवा में सेक्‍स करते हुए पकड़ लिया था. सास्किया ने बताया कि विमान के अंदर प्रिंस और उनकी गर्लफ्रेंड के कपड़े पड़े हुए थे और दोनों ही आपत्तिजनक स्थिति में थे. अच्‍छी बात यह रही कि सऊदी प्रिंस ने उसे देखा नहीं।

सास्किया ने सऊदी प्रिंस के नाम का खुलासा नहीं किया, लेकिन उसकी हरकतों के बारे में खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि जेद्दा में फ्लाइट अटेंडेंट को महल के अंदर ही रखा जाता था और शाही परिवार के साथ शारीरिक संबंध बनाने पर उन्‍हें काफी पैसा दिया जाता था. इस दौरान हर महीने सभी लड़कियों की एड्स की जांच की जाती थी. उन्होंने बताया कि इस नौकरी में आने के बाद उन्हें कई महंगे गिफ्ट मिले, लेकिन जो कुछ उन्होंने खोया उसकी भरपाई नहीं की जा सकती. इस नौकरी के दौरान सास्किया ने कैरिब‍ियाई देशों से लेकर मालदीव तक की सैर की. इस दौरान प्रतिदिन 450 डॉलर वेतन और 125 डॉलर रहने का खर्च दिया जाता था।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!