भारत ने झेली भारी तबाही, चीन भरे हर्जाना – ट्रम्प । – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

भारत ने झेली भारी तबाही, चीन भरे हर्जाना – ट्रम्प ।

😊 Please Share This News 😊

 

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि भारत ने कोरोना वायरस महामारी से तबाही झेली है. उन्होंने कहा कि चीन कोविड-19 की वैश्विक महामारी के लिए जिम्मेदार है और उसे अमेरिका को 10 खरब डॉलर का हर्जाना देना चाहिए. ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए साक्षात्कार में कहा कि चीन को दुनिया को हर्जाना देना चाहिए और यह उन्हें अपनी क्षमता के अनुसार देना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘संख्या (हर्जाना) इससे कहीं अधिक है लेकिन वे इतना ही अमेरिका को भुगतान कर सकते हैं. पूरी दुनिया में नुकसान कहीं अधिक है. देखिए कैसे उनके किए की वजह से देश बर्बाद हुए, भले वह दुर्घटना हो या नहीं. मैं उम्मीद करता हूं कि वह हादसा ही था. मैं उम्मीद करता हूं कि यह अक्षमता या हादसे की वजह से हुआ.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ देखिये, भारत में क्या हो रहा है. … तथ्य यह है कि भारत ने हाल ही में तबाही झेली और वस्तुतः सभी देश तबाह हुए हैं.’’ ट्रंप ने कहा ‘‘मुझे लगता है कि एक कारण जो सबसे महत्वपूर्ण है वह है यह पता लगाना कि ये कहां से आया, कैसे आया. शायद मुझे पता है. मेरा मतलब है कि इसे लेकर मैं मुतमईन हूं. लेकिन निश्चित तौर पर चीन को मदद करनी चाहिए.’’

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!