Facebook औऱ Google पर अब लगेगा टैक्स ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

Facebook औऱ Google पर अब लगेगा टैक्स !

😊 Please Share This News 😊

 

संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका, ब्रिटेन सहित G7 समूह के सभी देश एक ऐतिहासिक डील करने जा रहे हैं. यह डील गूगल, एप्‍पल, फेसबुक जैसी मल्‍टीनेशनल कंपनियों पर ऊंचा वैश्विक कर लगाने को लेकर है. इसके तहत इन कंपनियों पर 15% का कॉरपोरेट टैक्‍स लगाया जाएगा. सभी देशों के बीच इस पर सहमति बन गई है और डील पर 11 से 13 जून के बीच होने वाले कोर्नवाल में हस्‍ताक्षर होंगे।

गैजेट्स 360 डिग्री में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक लंदन में हुई बैठक की अध्‍यक्षता करने के बाद ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने कहा, जी-7 समूह के देशों के वित्त मंत्रियों ने ग्‍लोबल टैक्‍स सिस्‍टम में सुधार करने के लिए ऐतिहासिक करार पर सहमति जता दी है. ब्रिटेन लंबे समय से टैक्‍स में इन सुधारों की मांग कर रहा था. इससे ब्रिटेन के करदाताओं को बड़ा इनाम मिलेगा. साथ ही यह सुनिश्चित होगा कि सभी कंपनियां सही स्थान पर सही कर का भुगतान करें।

जी7 देशों के वित्त मंत्रियों के बीच इस पर सहमति बन गई है कि अब कंपनियों को उन पर्यावरणीय प्रभावों के बारे में भी बताना होगा, जिनके पीछे वे जिम्‍मेदार हैं. ताकि निवेशक आसानी से निर्णय ले सकें कि उन्हें उन कंपनियों को फंडिंग करनी है या नहीं. बता दें कि जी7 समूह में – ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और जापान हैं।

वित्त मंत्रियों की यह बैठक जी-7 के नेताओं की सालाना शिखर बैठक से पहले हुई है. इस करार पर जी7 की शिखर बैठक में मुहर लगेगी. शिखर सम्मेलन ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बॉरिस जॉनसन की अध्यक्षता में 11-13 जून तक कोर्नवाल में आयोजित किया जायेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!