सेना के 25 साल से ज्यादा पुराने राज होंगे सार्वजनिक–Defence Ministry. – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

सेना के 25 साल से ज्यादा पुराने राज होंगे सार्वजनिक–Defence Ministry.

😊 Please Share This News 😊

 

रक्षा मंत्रालय ने एक बड़ा फैसला किया है। मंत्रालय ने युद्धों और अभियानों के इतिहास के संग्रह, संकलन, प्रकाशन और उन्‍हें सार्वजनिक करने की नीति को मंजूरी दे दी है। अगर नई नीति के अनुसार सामान्‍य तौर पर रिकॉर्ड 25 वर्षों में सार्वजनिक किए जाने चाहिए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ले इस नीति को मंजूरी दी।

नीति के तहत रक्षा मंत्रालय का प्रत्‍येक संगठन जैसे सेनाएं, एकीकृत रक्षा स्‍टाफ, असम राइफल्‍स और भारतीय तटरक्षक युद्ध डायरियों, कार्यवाही से संबंधित पत्रों, संचालन संबंधी पत्रों, संचालन संबंधी रिकॉर्ड बुक और अन्य सभी रिकार्ड रक्षा मंत्रालय के इतिहास विभाग को भेजेंगे जिससे कि उन्हें संकलित और संग्रहित कर इतिहास लेखन के काम में इस्तेमाल किया जा सके।

रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि युद्ध और अभियान के इतिहास के प्रकाशन के लिए विभिन्न विभागों से उसके संग्रह और मंजूरी के लिए इतिहास विभाग जिम्मेदार होगा। रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, ”नीति रक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव के नेतृत्व में समिति के गठन की बात करता है जिसमें थलसेना-नौसेना-वायु सेना के प्रतिनिधियों, विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और अन्य प्रतिष्ठानों और (आवश्यकतानुसार) प्रतिष्ठित इतिहासकारों को समिति में शामिल करने की बात करता है। समिति युद्ध और अभियान इतिहास का संग्रह करेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!