कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने 15 किमी विंटेज कार हेरिटेज रैली में की सहभागिता ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने 15 किमी विंटेज कार हेरिटेज रैली में की सहभागिता !

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद

         फरीदाबाद में समाज सेवा, स्वास्थ्य सेवा और विरासत के सम्मान को समर्पित दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

      भव्य विंटेज कार हेरिटेज रैली का आयोजन हेरिटेज मोटरिंग क्लब ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित इस 15 किलोमीटर लंबी रैली में 50 से अधिक विंटेज कारों और मोटरसाइकिलों ने भाग लिया। यह रैली केवल ऑटोमोबाइल प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र ही नहीं रही बल्कि शहर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का एक अनूठा प्रयास भी बनी।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि विंटेज कार हेरिटेज रैली हमारी विरासत और इतिहास को जीवंत रखने का एक सुंदर माध्यम है। इन गाड़ियों में उस दौर की तकनीक, शिल्पकला और मेहनत की झलक दिखाई देती है। ऐसी पहलें युवाओं को यह संदेश देती हैं कि आधुनिकता के साथ साथ अपनी परंपराओं और विरासत को संजोकर रखना भी उतना ही आवश्यक है।
इस आयोजन में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों की भागीदारी भी विशेष आकर्षण रही। श्री गोयल ने कहा कि हमारे वरिष्ठ नागरिक समाज के अनुभव, संस्कार और ज्ञान की अमूल्य धरोहर हैं। उनका जीवन अनुभव समाज को सही दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है और उनका आशीर्वाद किसी भी शहर की सबसे बड़ी ताकत होता है।

         इस दौरान प्रियंका बिष्ट बुधानी, सचिन शर्मा, तृप्ति माला मंडल अध्यक्ष, रूमा नंबरदार पार्षद, फोर्टिस हेल्थकेयर के जोनल डायरेक्टर मोहित सिंह, हेरिटेज मोटरिंग क्लब ऑफ इंडिया के महासचिव दिलजीत टाइटस, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल फरीदाबाद के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ अभिषेक शर्मा, फरीदाबाद के कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा, एफआईए के अध्यक्ष राज भाटिया, एफआईए के पूर्व अध्यक्ष वी आर भाटिया, नवदीप चावला, के सी लाखानी, अजय जुनेजा, सुनील गुलाटी तथा शम्मी कपूर सहित अनेक गणमान्य अतिथि भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

सोमेश शर्मा (राज्य ब्यूरो चीफ) हरियाणा

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
error: Content is protected !!