ऑक्सिजन की कालाबाज़ारी करते नोएडा मे युवती सहित 2 गिरफ्तार । – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

ऑक्सिजन की कालाबाज़ारी करते नोएडा मे युवती सहित 2 गिरफ्तार ।

😊 Please Share This News 😊

 

 

ग्रेटर नोएडा की बिसरख पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने ऑक्सिजन की काला बाज़ारी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 2 ऑक्सिजन सिलेंडर और एक अर्टिगा कार बरामद हुई है। ये दोनों जरूरतमंद लोगों को मनमानी दाम पर ऑक्सीजन बेचते थे। इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस मुश्किल वक्त में ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है।

दरअसल इस वक्त ऑक्सीजन की भारी कमी है। हर कोविड मरीज को इसकी जरूरत पड़ रही है। इसकी वजह से गौतमबुद्ध नगर में ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी भी शुरू हो गई है। पुलिस-प्रशासन इससे पार पाने की जुगत में जुटे हैं। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह की अगुवाई में लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। ऑक्सीजन का काला कारोबार करने वालों की धरपकड़ की जा रही है। उनके खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन लिए जा रहे हैं।

शनिवार को ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया और एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो सिलेंडर बरामद हुए हैं। पूछताछ में पता चला है कि यह दोनों जरूरतमंद लोगों को महंगे दाम में ऑक्सीजन सप्लाई करते थे। पुलिस इनसे पूछताछ कर और जानकारी जुटा रही है। सिलेंडर और गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!