घर मे लगी आग, जिंदा दफन हो गया वृद्ध । – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

घर मे लगी आग, जिंदा दफन हो गया वृद्ध ।

😊 Please Share This News 😊

 

*राजेपुर (फर्रुखाबाद)
राजेपुर थाना क्षेत्र के बनका गांव में शुक्रवार की रात भीषण अग्निकांड में एक वृद्ध जिंदा दफन हो गया। वृद्ध को बचाने को आया एक ग्रामीण भी झुलस गया। इस घटना से गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया। राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। शव का पंचनामा भरवाया गया है।

शेराखार ग्राम पंचायत के मजरा बनका में शुक्रवार की रात 9.30 बजे हृदय विदारक घटना घटित हुई। 65 वर्षीय गौतम अपने घर के पास में ही एक झोपड़ी में लेटे थे। किसी तरह झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। लपटें इतनी अधिक तेज थीं कि गौतम झोपड़ी के अंदर ही फंसकर रह गए तो वहीं पैर में फ्रेक्चर होने की वजह से भी वह जिंदगी की जंग जीतने के लिए आगे नहीं बढ़ सके। आग की लपटों से बुरी तरह झुलसकर उसकी मौत हो गई। झोपड़ी के अंदर जो सामान था वह भी जल गया। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। गांव के ही नरसिंह भी आग में फंसे गौतम को निकालने के चक्कर में झुलस गए। उनका भी अस्पताल में इलाज कराया गया। ग्रामीणों के मुताबिक गौतम का घर पास में ही है। मगर वह झोपड़ी बनाकर अलग रहते थे। सूचना पर तहसीलदार संतोष कुशवाहा, कानूनगो सतेंद्र कटियार, लेखपाल धीरेंद्र सिंह आदि ने जांच की। लेखपाल ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भरवा दिया है। घटना से घर में कोहराम मचा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!