प्रधान पद प्रत्याशी के पति को जान से मारने की धमकी – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

प्रधान पद प्रत्याशी के पति को जान से मारने की धमकी

😊 Please Share This News 😊

पीडित का आरोप घर पहुंचकर चुनाव ना लडने की मिली धमकी ।

सम्भल थाना रजपुरा क्षेत्र के गांव पाठकपुर निवासी युवक ने थाना रजपुरा में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव का ही एक युवक उससे चुनावी रंजिश मान रहा है । जिसके चलते वह उसके घर अपने समर्थकों के साथ पहुंचा और चुनाव ना लडने व जान से मारने की धमकी दी । पीडित ने थाना परिसर पहुंचकर पुलिस को लिखित में तहरीर दी है ।

थाना रजपुरा क्षेत्र के गांव पाठकपुर निवासी मनोज कुमार पुत्र रघुवर दयाल ने थाने में तहरीर दी है कि उसकी पत्नी अंशुरानी गांव में प्रधान पद की प्रत्याशी है । गांव के ही अजीत कुमार पुत्र वीरेन्द्र भी अपनी पत्नी को प्रधानी का चुनाव लडा रहा है । जिसके चलते वह चुनावी रंजिश मान रहा है । गुरूवार की देर शाम अजीत सिंह अपने समर्थकों के साथ नाजायज हधियार लेकर उसके घर पहुंचा और चुनाव ना लडने की धमकी दी । पीडित ने जब बिरोध किया तो मारपीट पर उतारु हो गये । शोर शराबा सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड जमा हो गई । भीड एकत्रित होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुये मौकै से फरार हो गये । पीडित ने शुक्रवार को थाना परिसर पहुंचकर पुलिस को लिखित में तहरीर दी है । पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!