बबराला में साप्ताहिक बंदी के दिन भी खुला रहता है बाजार – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

बबराला में साप्ताहिक बंदी के दिन भी खुला रहता है बाजार

😊 Please Share This News 😊

जनपद संभल के बबराला कस्बे में प्रशासन के द्वारा गुरुवार को साप्ताहिक बंदी का आदेश है। मेडिकल जैसी कुछ जरूरी सुविधाओं के अलावा इस दिन सभी दुकानें बंद रखने का आदेश है   लेकिन दुकानदार उसका पालन नहीं करते। कुछ महीने पहले प्रशासन के द्वारा सख्ती हुई,उस दौरान पूरा बाजार गुरुवार को सूना हो जाता था लेकिन जैसे ही संबंधित अधिकारी द्वारा ढिलाई बरती जानी शुरू हो जाती है वैसे ही व्यापारी सरकारी आदेश की अवहेलना शुरू कर देते हैं। यह दौर तो वैसे भी कोरोना काल है,ऐसे में सरकार के द्वारा दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं लेकिन दुकानदारों को इन दिशा निर्देशों की कोई परवाह नहीं। वे न तो खुद मास्क लगाते और न ग्राहकों से मास्क लगाकर दुकान में आने के लिए कहते।व्यापारियों को चाहिए कि कम से कम साप्ताहिक वंदी बाले दिन गुरुवार को तो वे लोग अपनी दुकानें बंद रखे और प्रशासन को चाहिये कि वो शख्ती से ऐसे व्यापारियों से साप्ताहिक बंदी का पालन करवाएं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!