जिलाधिकारी द्वारा चंदौसी स्थिति वृद्धाश्रम का किया औचक निरीक्षण ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

जिलाधिकारी द्वारा चंदौसी स्थिति वृद्धाश्रम का किया औचक निरीक्षण !

😊 Please Share This News 😊

···बुजुर्गों को गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वच्छ पेयजल एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

सम्भल (बहजोई), 28 सितम्बर 2026

    जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल द्वारा चंदौसी के रामबाग रोड स्थित समाज कल्याण विभाग, लखनऊ द्वारा सहायता प्राप्त आवासीय वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वृद्धाश्रम संचालित करने वाली जनहितकारी सेवा समिति से आश्रम में निवासरत बुजुर्गों की संख्या के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम के विभिन्न कक्षों में जाकर वहां रह रहे बुजुर्गों से वार्ता की तथा उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, भोजन, पेयजल आदि के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बुजुर्गों के उपचार, दवाओं की उपलब्धता एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने बुजुर्गों के मनोरंजन के लिए टीवी रूम की व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही, बुजुर्गों के लिए मच्छरदानी की पर्याप्त व्यवस्था है या नहीं इसको लेकर जानकारी प्राप्त की तथा परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा फॉगिंग कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों को गुणवत्तापूर्ण भोजन की व्यवस्था रहे यह सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा उनकी आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा जाए।
इस अवसर पर उप निदेशक कृषि अरुण कुमार त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी चंदौसी आशुतोष तिवारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!