राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राखी बांधकर लौटे विद्यार्थियों ने जिलाधिकारी से की मुलाकात !
|
😊 Please Share This News 😊
|

···जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने पुष्प देकर किया विद्यार्थियों का स्वागत, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं
सम्भल (बहजोई), 02 सितम्बर 2026
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर न्यू सत्यम एकेडमी स्कूल, चंदौसी के छात्र-छात्राओं रुहांश (कक्षा-7), अक्षिता वार्ष्णेय (कक्षा-8), पावनी गुप्ता (कक्षा-9) एवं माधव गुप्ता (कक्षा-9) को भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में भेंट करने तथा उन्हें राखी बांधने का गौरव प्राप्त हुआ। इस विशेष अवसर पर छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय की डायरेक्टर नमिता चौधरी एवं पीजीटी अध्यापक मुजम्मिल भी राष्ट्रपति भवन गए।
राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मुलाकात के इस गौरवपूर्ण अवसर के बाद आज न्यू सत्यम एकेडमी के उक्त छात्र-छात्राओं ने विद्यालय की डायरेक्टर नमिता चौधरी, पीजीटी अध्यापक मुजम्मिल एवं सत्यम के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने छात्र-छात्राओं का पुष्प देकर स्वागत किया तथा राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से हुई उनकी मुलाकात के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के गौरवपूर्ण अवसर विद्यार्थियों के आत्मविश्वास एवं व्यक्तित्व विकास को नई दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने तथा अपने विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
जिलाधिकारी ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य, सफलता एवं निरंतर प्रगति की कामना की।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक सौरभ कुमार पाण्डेय एवं डिप्टी कलेक्टर नीरज द्विवेदी भी उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

