बेहोशी की हालत में मिले अज्ञात वृद्ध की उपचार के दौरान मौत, पुलिस शिनाख्त मे जुटी ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

बेहोशी की हालत में मिले अज्ञात वृद्ध की उपचार के दौरान मौत, पुलिस शिनाख्त मे जुटी !

😊 Please Share This News 😊

बबराला (संभल)

      बबराला की साप्ताहिक बाजार में एक अज्ञात वृद्ध बेहोशी की अवस्था में पड़ा मिला। मंगलवार को बाजार में आए लोगों ने देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बबराला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वृद्ध को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर भेजा गया।
चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।
बबराला थाना पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो या उसकी पहचान के बारे में पता हो तो तत्काल थाना बबराला में सूचना दें, ताकि मृतक की शिनाख्त कर उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके। खबर लिखे जाने तक वृद्ध की पहचान नही हो सकी।

गुन्नौर से भूपेंद्र राघव की रिपोर्ट

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!