जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने ग्राम अखबन्दपुर का किया निरीक्षण, विकास कार्यों का लिया जायजा ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने ग्राम अखबन्दपुर का किया निरीक्षण, विकास कार्यों का लिया जायजा !

😊 Please Share This News 😊

संभल (बहजोई), 12 जून

      आज जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने विकासखण्ड असमोली के ग्राम अखबन्दपुर का निरीक्षण कर विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने क्षेत्र पंचायत, मनरेगा एवं सीएसआर फंड से कराए गए तालाब निर्माण, पौधारोपण तथा गांव में कराए गए टायलीकरण कार्यों का अवलोकन किया। तालाब के कार्यों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इसे और अधिक आकर्षक एवं सुंदर स्वरूप प्रदान करने के निर्देश दिए।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने कम्पोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया तथा वहां स्थापित की जा रही एस्ट्रोनॉमी लैब का अवलोकन करते हुए इसके निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। पंचायत घर का निरीक्षण करते हुए उन्होंने वहां स्थापित पुस्तकालय का भी अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को पुस्तकालय में गांव का मानचित्र प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।
लिंक रोड के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
पौधारोपण स्थल का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि इस स्थल को किसी विशेष थीम आधारित वाटिका के रूप में विकसित किया जाए, जिससे इसकी सुंदरता और आकर्षण में वृद्धि हो सके।
आंगनबाड़ी केन्द्र के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वहां पंजीकृत बच्चों के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी असमोली प्रेमपाल सिंह, सहायक खंड विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!