फरीदाबाद में ऑनर किलिंग की आशंका, स्टेट लेवल बैडमिंटन खिलाड़ी की पीट-पीटकर हत्या ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

फरीदाबाद में ऑनर किलिंग की आशंका, स्टेट लेवल बैडमिंटन खिलाड़ी की पीट-पीटकर हत्या !

😊 Please Share This News 😊

रिपोर्ट: हर्षुल शर्मा, हरियाणा

फरीदाबाद

     फरीदाबाद में प्रेम-प्रसंग को लेकर एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां बैडमिंटन के स्टेट लेवल खिलाड़ी 21 वर्षीय युवक की कथित तौर पर अपहरण कर बेरहमी से पिटाई की गई। गंभीर हालत में मिलने के बाद युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले में दो लोगों को राउंडअप कर जांच शुरू कर दी है।

     मृतक की पहचान राजस्थान के भिवाड़ी स्थित सैदपुर गांव निवासी मोनू के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक मोनू हाल ही में 12वीं की परीक्षा करीब 70 प्रतिशत अंकों से पास कर चुका था। वह स्कूल की ओर से स्टेट लेवल बैडमिंटन चैंपियनशिप में हिस्सा ले चुका था और जिला स्तर पर कई मेडल जीत चुका था। उसके पिता भीम सिंह पेशे से ड्राइवर हैं।

     परिजनों का आरोप है कि मोनू का फरीदाबाद के तिगांव क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लड़की के रिश्तेदार सैदपुर गांव में रहते हैं, जहां दोनों की मुलाकात हुई थी। इसी को लेकर दोनों परिवारों के बीच तनाव बना हुआ था।

      पुलिस के अनुसार अप्रैल महीने में मोनू नाबालिग लड़की को अपने साथ ले गया था, जिसके बाद लड़की के पिता कुलभूषण ने तिगांव थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया था, जबकि मोनू फरार चल रहा था।

      मृतक के चाचा नरेंद्र का आरोप है कि 17 मई को मोनू यह कहकर घर से निकला था कि वह तिगांव थाने में जांच में शामिल होने जा रहा है। लेकिन रास्ते में लड़की के परिजनों ने उसका अपहरण कर लिया और तीन दिनों तक बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट की।

     उन्होंने बताया कि 20 मई को पुलिस का फोन आया कि मोनू घायल अवस्था में कुलभूषण के घर के बाहर मिला है। इसके बाद परिवार उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

      परिजनों का आरोप है कि लगातार तीन दिनों तक दी गई यातनाओं के कारण मोनू की जान गई है। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

      वहीं पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मामले में दो आरोपियों को राउंडअप किया गया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर अपहरण सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
error: Content is protected !!