फरीदाबाद में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, वांछित आरोपी संदीप उर्फ चेंटा गिरफ्तार ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

फरीदाबाद में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, वांछित आरोपी संदीप उर्फ चेंटा गिरफ्तार !

😊 Please Share This News 😊

रिपोर्ट – अरुण शर्मा, फरीदाबाद

फरीदाबाद

       फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित बदमाश संदीप उर्फ चेंटा को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर तीन राउंड फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

      पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी संदीप उर्फ चेंटा गांव मच्छगर का रहने वाला है और उसके खिलाफ पहले से कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी पर लूट, डकैती और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त रहने का आरोप है।

     प्रवक्ता के अनुसार, आरोपी ने 20 मई की सुबह सेक्टर-12 कोर्ट मोड़ स्थित चंदिला फूड होटल में एक कर्मचारी पर पिस्टल तानकर जानलेवा हमला किया था। घटना के बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

      पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना के आधार पर 21/22 मई की रात थाना छांयसा क्षेत्र के अंतर्गत चांदपुर-अटाली रोड पर गांव फज्जूपुर के पास क्राइम ब्रांच टीम ने घेराबंदी की। खुद को पुलिस से घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग कर दी।

       पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक गोली आरोपी के बाएं पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया।

       मौके से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल और एक अवैध पिस्टल बरामद की है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके अन्य आपराधिक मामलों व साथियों के संबंध में जांच जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!