केक काटकर मनाया गया पूर्व सीएम मनोहर लाल का जन्मदिन; पौध रोपण, रक्तदान शिविर सहित कई सामाजिक कार्यक्रम आयोजित ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

केक काटकर मनाया गया पूर्व सीएम मनोहर लाल का जन्मदिन; पौध रोपण, रक्तदान शिविर सहित कई सामाजिक कार्यक्रम आयोजित !

😊 Please Share This News 😊

मनोहर लाल की ‘बिना पर्ची, बिना खर्ची’ नीति से हरियाणा के युवाओं का बदला भविष्य: कृष्णपाल गुर्जर

फरीदाबाद, 05 मई।

       हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिवस के पावन अवसर पर आज फरीदाबाद जिले में विभिन्न सेवा कार्यों और कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य में बड़खल विधानसभा क्षेत्र में जहाँ एक ओर भव्य समारोह आयोजित हुआ, वहीं दूसरी ओर आईएमटी स्थित आगमन सोसाइटी में एक विशाल रक्तदान शिविर और पौध रोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए

      बड़खल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर मुख्य रूप से मौजूद रहे। उनके साथ बड़खल विधायक धनेश अदलखा उपस्थित रहे। यहाँ उपस्थित भारी जनसमूह, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और विभिन्न मंदिर-गुरुद्वारों से आए ग्रंथि, पाठी, रागी एवं पुजारियों के साथ केक काटकर मनोहर लाल खट्टर का जन्मदिवस बड़े ही उत्साहपूर्वक मनाया गया। इसी कड़ी में, मानवता की सेवा के संकल्प के साथ आईएमटी की आगमन सोसाइटी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का विधिवत उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा तथा भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूरन रामपाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

      केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने भी मनोहर लाल खट्टर के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी नीतियों के कारण आज हरियाणा में “बिना पर्ची, बिना खर्ची” के युवाओं को सरकारी नौकरियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया गया है, जिससे योग्य उम्मीदवारों को ही अवसर मिल रहा है। इसके साथ ही शिक्षकों के तबादलों की प्रक्रिया को भी सरल और निष्पक्ष बनाया गया है, जिससे उन्हें अनावश्यक भागदौड़ से मुक्ति मिली है।

       केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि मनोहर लाल खट्टर का जीवन राष्ट्र सेवा को समर्पित रहा है और उनके कार्यों से समाज को नई दिशा मिली है। उन्होंने ईश्वर से उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा कि हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देना चाहिए।

       विधायक धनेश अदलखा ने बताया कि कि प्रत्येक वर्ष मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिवस के अवसर पर मंदिर एवं गुरुद्वारा साहिब से जुड़े पुजारि, ग्रंथि, पाठी एवं रागी के बच्चों की शिक्षा के लिए ₹25,000 वार्षिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना का शुभारंभ करते हुए आज लगभग 111 से अधिक गुरुद्वारा साहिब एवं मंदिर के ग्रंथि,पाठी,रागी एवं पुजारी को चेक वितरित किए गए।

      रक्तदान शिविर के आयोजक एवं फरीदाबाद के मीडिया समन्वयक मुकेश वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कुल 55 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। इस अवसर पर कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

 

सोमेश शर्मा (राज्य ब्यूरो चीफ) हरियाणा

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!