अलीगढ़: “चाचा की तरह तुझे भी मार देंगे…”, युवक पर बाइक चढ़ाकर दी जान से मारने की धमकी; दहशत में परिवार ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

अलीगढ़: “चाचा की तरह तुझे भी मार देंगे…”, युवक पर बाइक चढ़ाकर दी जान से मारने की धमकी; दहशत में परिवार !

😊 Please Share This News 😊

गोधा (अलीगढ़)

      अलीगढ़ जिले के थाना क्षेत्र गोधा में पुरानी रंजिश एक बार फिर खूनी संघर्ष में बदलती दिखी। यहाँ दबंगों ने न केवल एक युवक के पैर पर बाइक चढ़ा दी, बल्कि विरोध करने पर उसे सरेआम जान से मारने की धमकी भी दी। घटना से पीड़ित परिवार में भारी दहशत है। पीड़ित के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा और कार्रवाई की गुहार लगाई है।

शराब के नशे में धुत थे आरोपी···

      ग्राम गोधा निवासी तारीफ सिंह पुत्र महेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र गौरव कुमार दिल्ली नौकरी करता है। बह तीन दिन की छुट्टी पर घर आया हुआ था। शुक्रवार करीब शाम 5.00 बजे बह अपने प्लॉट की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही विपिन, उसका भाई मनोज पुत्रगण ओमप्रकाश शास्त्री और उनके दो अज्ञात साथी मिले। आरोप है कि चारों आरोपी शराब के नशे में धुत थे और गौरव को सामने से आता देखकर उसके ऊपर बाइक चढ़ा दी। बाइक का अगला पहिया युवक के पैर के पंजे पर से उतरा।

विरोध करने पर दी रूह कंपा देने वाली धमकी···

     तहरीर के अनुसार, आरोपियों ने गौरव के पैर के पंजे पर जानबूझकर बाइक चढ़ा दी। बाइक पर चार युवक थे और अत्यधिक नशे में थे। जिसकी बजह से उनकी बाइक भी गिर गयी। जब गौरव ने इसकी शिकायत की, तो दबंग आगबबूला हो गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने पुरानी रंजिश का हवाला देते हुए गौरव को धमकाया और कहा— “जैसे तेरे चाचा ओमवीर का हाल किया था, वैसे ही तुझे भी मार देंगे, तुम हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे। ज्ञात रहे कि करीब सात महीने पहले इन दवंगों ने गौरव के चाचा ओमवीर को बहुत मारा था और इतना ज्यादा मानसिक तनाव दिया कि ओमवीर ने हताश और निराश होकर आत्म हत्त्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने विपिन कुमार, मनोज पुत्रगढ़ ओम प्रकाश,  रामरूप पुत्र प्यारेलाल एवं प्रवींन कुमार उर्फ विष्णु पुत्र रामरूप के विरुद्ध आत्मा ह्त्या के लिए उकसाने का मुकदमा भी दर्ज किया था।
आरोप पीड़ित पिता का दावा है कि यह पूरी घटना विपिन के चाचा रामरूप शर्मा के इशारे पर रची गई एक सोची-समझी साजिश है। तारीफ सिंह ने पुलिस को बताया कि आरोपी पक्ष से उनकी पुरानी रंजिश चल रही है और वे आए दिन परिवार को जान से मारने की धमकियां देते रहते हैं, जिससे पूरा परिवार खौफ के साये में जीने को मजबूर है। इस मामले में तहरीर प्राप्त होने के बाद पुलिस गंभीरता से जांच मे जुट गयी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!