हरियाणा में LPG कालाबाजारी पर कड़ा प्रहार : 8 FIR, 52 आरोपी, 825 सिलेंडर जब्त ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

हरियाणा में LPG कालाबाजारी पर कड़ा प्रहार : 8 FIR, 52 आरोपी, 825 सिलेंडर जब्त !

😊 Please Share This News 😊

हरियाणा

      हरियाणा में गैस किल्लत की अफवाहों के बीच एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध उपयोग पर सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है। केंद्रीय गाइडलाइन के अनुरूप चलाए जा रहे इस अभियान में अब तक 8 एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिनमें 52 आरोपियों की संलिप्तता सामने आई है, जबकि 825 घरेलू एलपीजी सिलेंडर जब्त किए जा चुके हैं।

     राज्य के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर ने स्पष्ट किया कि एलपीजी से जुड़ी किसी भी अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे घबराएं नहीं, क्योंकि राज्य में गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की कमी नहीं है।

      मंत्री ने कहा कि सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध उपयोग के खिलाफ सरकार की “जीरो टॉलरेंस” नीति है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि मिडिल ईस्ट में युद्ध जैसी परिस्थितियों का हवाला देकर अफवाह फैलाने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जिलावार कार्रवाई का विवरण

      खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अनुसार, जब्त किए गए 825 सिलेंडरों में झज्जर से 131, महेंद्रगढ़ से 109, अंबाला से 86, गुरुग्राम से 75, फतेहाबाद से 71, रोहतक से 98 सहित अन्य जिलों से बड़ी संख्या में सिलेंडर बरामद हुए हैं। फरीदाबाद में 7 और सोनीपत में 1 एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि इस कार्रवाई के दौरान 3 वाहन भी जब्त किए गए हैं।

आपूर्ति और स्टॉक की स्थिति सामान्य

      विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि पिछले 6 दिनों में 14.2 किलो के 61,034 घरेलू सिलेंडरों की सप्लाई की गई है। वर्तमान में राज्य के बॉटलिंग प्लांट्स पर 9,82,212 घरेलू सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध है।

     वहीं, 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडरों की बात करें तो पिछले 25 दिनों में 848 सिलेंडरों की आपूर्ति की गई है और फिलहाल 1,79,566 सिलेंडर स्टॉक में मौजूद हैं।

    प्रमुख तेल कंपनियां—Indian Oil Corporation Limited, Bharat Petroleum Corporation Limited और Hindustan Petroleum Corporation Limited—के पास पर्याप्त भंडार उपलब्ध है, जिससे राज्य में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की सप्लाई सुचारू रूप से जारी है।

     सरकार ने साफ कर दिया है कि आम जनता को किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है, जबकि कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

हरियाणा से हर्षुल शर्मा की रिपोर्ट  !

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!