केमिस्ट एसोसिएशन के इदरीस अहमद बने अध्यक्ष ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

केमिस्ट एसोसिएशन के इदरीस अहमद बने अध्यक्ष !

😊 Please Share This News 😊

····मोहम्मद शाहनवाज महामंत्री और आदित्य शर्मा बने कोषाध्यक्ष

सम्भल

      साहित्य केमिस्ट एसोसिएशन की बैठक मैं इदरीश अहमद को अध्यक्ष, मोहम्मद शाहनवाज आलम को महामंत्री तथा आदित्य शर्मा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
नगर की तिरंगा मार्केट में स्थित शर्मा मेडिकोज पर केमिस्ट एसोसिएशन की बैठक हुई। बैठक में सुबोध कुमार शर्मा ने मनोनयन अधिकारी के लिए केमिस्ट एसोसिएशन के स्तंभ रहे अजय कुमार शर्मा का नाम प्रस्तावित किया। जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार करते हुए अजय कुमार शर्मा को मनोनयन अधिकारी चुना गया। साथ ही बैठक में उपस्थित सदस्यों की राय के अनुसार केमिस्ट एसोसिएशन का अध्यक्ष महामंत्री और कोषाध्यक्ष मनोनीत करने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
अभिजीत पॉल, शहजाद अली, नीरज कुमार, सुबोध कुमार, मोहम्मद नसीम ने गत वर्षो की कर्मठता, समर्पण, सहयोग और केमिस्ट बंधुओं के प्रत्यक्ष सहयोगी रहे इदरीश अहमद उर्फ राहिल भारतीय को अध्यक्ष मनोनीत करने का प्रस्ताव रखा। रवि दत्त शर्मा, मुसब्बिर हुसैन, गौतम कुमार, गजेंद्र सिंह, जंगी सिंह आदि ने मोहम्मद शाहनवाज आलम को महामंत्री और आदित्य शर्मा को कोषाध्यक्ष मनोनीत करने का प्रस्ताव रखा।
मनोनयन अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी संभालते हुए अजय कुमार शर्मा ने असमोली निवासी राहिल मेडिकल एजेंसी के संचालक इदरीश अहमद उर्फ राहिल भारतीय को केमिस्ट एसोसिएशन का अध्यक्ष मनोनीत किया। साथ ही चंदौसी रोड पर स्थित शाह मेडिकोज के प्रोपराइटर मोहम्मद शाहनवाज आलम को महामंत्री और शर्मा मेडिकोज के संचालक आदित्य शर्मा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया।
इदरीश अहमद उर्फ राहिल भारतीय, मोहम्मद शाहनवाज आलम और आदित्य शर्मा के मनोनयन पर बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने मनोनयन अधिकारी अजय कुमार शर्मा का धन्यवाद ज्ञापित किया।
केमिस्ट एसोसिएशन का अध्यक्ष मनोनीत होने के उपरांत इदरीश अहमद उर्फ राहिल भारतीय ने कहा कि जनपद भर के सभी केमिस्ट बंधुओ से निरंतर संपर्क करते रहना, ड्रग विभाग के अधिकारियों और केमिस्ट एसोसिएशन के बीच समन्वय स्थापित करना, केमिस्ट बंधुओं की हर समस्या का निराकरण करने में हर प्रकार की ऊर्जा लगाना मेरे जीवन का लक्ष्य रहेगा। महामंत्री मोहम्मद शाहनवाज आलम तथा कोषाध्यक्ष आदित्य शर्मा ने तन मन धन और समय अर्पित करते हुए केमिस्ट एसोसिएशन को अत्यधिक सक्रिय, संवेदनशील और समर्पित व्यापारिक सामाजिक संस्था के रूप में स्थापित करने का संकल्प लिया।
बैठक में जंगी सिंह, गजेंद्र सिंह, गौतम कुमार, मुसब्बिर हुसैन, रवि दत्त शर्मा, मोहम्मद नसीम, सुबोध कुमार, नीरज कुमार, शहजाद अली, अभिजीत पॉल, मोहम्मद नसीम आदि ने नव मनोनीत तीनों पदाधिकारियों का माल्यार्पण करके स्वागत किया और शीघ्र ही कार्यकारिणी विस्तार की अपेक्षा की।
बैठक की अध्यक्षता अजय कुमार शर्मा ने की और संचालन दुर्वेश सैनी ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!