महिला दिवस पर सिटी प्रेस क्लब में रक्तदान शिविर, 35 यूनिट रक्त एकत्र -पत्रकारों, चिकित्सकों, पुलिस और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

महिला दिवस पर सिटी प्रेस क्लब में रक्तदान शिविर, 35 यूनिट रक्त एकत्र -पत्रकारों, चिकित्सकों, पुलिस और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा!

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सिटी प्रेस क्लब फरीदाबाद की ओर से बीके अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिला पत्रकारों, महिला चिकित्सकों और समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया और समाज को सेवा का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इनेलो महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष जगजीत कौर पन्नू, हरियाणा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से डॉ. पुनीता हसीजा, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ममता राघव, बदलाव हमारी कोशिश चैरिटेबल ट्रस्ट की सुषमा यादव, दुर्गा शक्ति पुलिस टीम से सुषमा तथा आशा वर्कर यूनियन की प्रधान हेमलता मौजूद रहीं।
विशिष्ट अतिथियों में जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव बिजेंद्र सौरोत, ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. विकास शर्मा, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, कांग्रेस नेता उमेश कौशिक, साई मित्र मंडल चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक नरेंद्र जैन, विमल खंडेलवाल और अशोक कुमार ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
शिविर की संयोजक कविता गौड़ और राधिका बहल ने सभी अतिथियों का बुके और चुनरी पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर सिटी प्रेस क्लब फरीदाबाद के प्रधान बिजेंद्र बंसल, महासचिव राजेश शर्मा, संरक्षक उत्तमराज और राकेश चौरसिया ने रक्तदाताओं को डोनर कार्ड देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
रक्तदान शिविर में कुल 35 महिला और पुरुषों ने रक्तदान किया। वहीं 10 लोग हीमोग्लोबिन की कमी के कारण रक्तदान नहीं कर सके। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे कई जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है।
इस अवसर पर राजेश दास, भोला पांडे, सुनील गौड़, ओमप्रकाश पांचाल, अभिषेक शर्मा, गुलाब सिंह, महावीर खंडेलवाल, मनीष शर्मा, अनिल मेहता, मनोज खत्री, नरेश नरूला, जोगेंद्र शर्मा, अजय वर्मा, जय कुमार गोला, शिवानी, संतोष, संगीता, अनुराग, ज्योति, सुधीर वर्मा, राजू पांचाल, सरदार कुलदीप सिंह, परविंदर राजपाल, मधु, दिनेश, सोएब सैफी, नर्सिंग ऑफिसर बबीता, लोक संपर्क विभाग से सन्नी, सतपाल खत्री और संजीव कुशवाहा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

सोमेश शर्मा (राज्य ब्यूरो चीफ) हरियाणा

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!