ताइक्वांडो की क्षेत्रीय प्रतियोगिता का हुआ आयोजन ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

ताइक्वांडो की क्षेत्रीय प्रतियोगिता का हुआ आयोजन !

😊 Please Share This News 😊

समाजसेविका राखी अग्रवाल ने फीता काटकर किया शुभारंभ ।

नजीबाबाद

       मंगलवार को नजीबाबाद के आचार्य आर एन केला इंटर कॉलेज में क्षेत्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि डॉक्टर राखी अग्रवाल ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।प्रतियोगिता में तहसील के यूपी बोर्ड के विद्यालयों के अंडर 14,अंडर 17 और अंडर 19 वर्ग के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।मूर्ति देवी कन्या इंटर कॉलेज की पायल वर्मा ने अंडर 14 के बालिका के 48 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया।राजा चरण सिंह इंटर कॉलेज साहनपुर की नगमा अंडर 19 के 42 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता रहीं।सीनियर वर्ग में सानिया ने अंडर 19 के 55 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।अमन पब्लिक स्कूल के रोहित कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। जीआईसी नजीबाबाद के शुभ, निशांत तोमर, चंद्रभान, रिहान, अब्दुल,वंश प्रजापति,सूर्यप्रताप,लक्ष्य गौतम, रुद्रप्रताप सिंह, उत्तम कुमार, आकाश कुमार ने भी मेडल प्राप्त किए।इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ भूपेंद्र कुमार,मोहम्मद अरशद,आलोक कुमार,अरुण राजपूत योगाचार्य,मिथिलेश कुमारी आदि मौजूद रहे।प्रतियोगिता के संयोजक रिंकू वर्मा रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!